सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार द्वारा ‘बेटी बचावों बेटी बढ़ाओ’ अभियान के तहत 2015 मे शुरू किया गया था। यह एक सिर्फ बचत योजना नहीं है , बल्कि आपकी बेटी के सपनों को साकार करने की एक मजबूत आधार है। यह हर उस माता पिता के लिए है जो अपने बेटी के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल बनाना चाहते है।
सुकन्या समृद्धि योजना खाता क्या है?
भारत सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना मे 10 वर्ष से कम उम्र की किसी भी बच्ची का खाता खुलवाया जाता है। और उसमे पैसे जमा करके बच्ची के पढ़ाई तथा विवाह के लिए एक बड़ी रकम बनाई जा सकती है। इसके तहत बच्ची के माता पिता या कानूनी अभिभावक अपनी बेटी के नाम खाता खुलवा सकते है। एक परिवार मे केवल दो ही बच्ची का खाता खुलवाया जा सकता है लेकिन दूसरी बार जुड़वा बच्ची होने पर आप 3 खाता खुलवा सकते है।
खाता खोलने की योग्यता।
- 10 साल से काम उम्र की किसी भी लड़की के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया जा सकता है।
- इस योजना के तहत अभिभावक केवल 2 की खाता खुलवा सकते है लेकिन दूसरी बार जुड़वा बच्ची होने पर 3 खाते खुलवाए जा सकते है।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवस्यक दस्तावेज।
- खाता खुलवाने के लिए बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिससे बच्ची की उम्र verify हो सके।
- अगर संभव हो तो बच्ची का आधार कार्ड भी लगाया जा सकता है परंतु जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से चाहिए।
- बच्ची तथा अभिभावक का पासपोर्ट साइज़ का फोटो।
- अभिभावक का कोई भी पहचान पत्र जिससे अभिभावक की पहचान किया जा सके। जैसे-adhar card, pan card, passport, voter card इत्यादि।
- अभिभावक का कोई एक निवास प्रमाण पत्र जिससे address verify हो सके। जैसे- adhar card, निवास इत्यादि
सुकन्या समृद्धि खाता कहाँ खुलवाए?
- इस खाता को आप अपने नजदीक के किसी भी post office के ब्रांच मे जाके खुलवा सकते है।
- भारत सरकार द्वारा कुछ बैंको को ये सुविधा दी गई है की वो सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोल सकते है। इन बैंको की सूची निम्न प्रकार है –
State Bank of India
Punjab and Sind Bank
Bank of Baroda
Canara Bank
Bank of India
Bank of Maharashtra
Central Bank of India
Indian Overseas Bank
Indian Bank
UCO Bank
Punjab National Bank
Union Bank of India
IDBI Bank
Axis Bank
ICICI Bank
निवेश तथा उस पर मिलने वाला ब्याज।
- इस योजना मे आप कितनी भी बार पैसे जमा कर सकते है।
- आप एक वर्ष के अंदर केवल 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक ही जमा कर सकते है।
- इस योजना मे भारत सरकार अभी 8.2% के दर से ब्याज प्रदान कर रही है।
इस योजना मे कब तक निवेश कर सकते है तथा कब पैसे निकाल सकते है?
- आप अपनी बच्ची का जिस दिन खाता खुलवाएंगे उस दिन से लेकर 15 साल तक आप इसमे पैसे जमा कर सकते है।
- बाछी के 10 वीं कक्षा पास कर लेने या 18 वर्ष की उम्र हो जाने पर (जो पहले हो जाए) आप इस खाते मे से 50% पैसे बच्ची के पढ़ाई या बीमारी के लिए निकाल सकते है।
- बच्ची के शादी के लिए पूरा पैसा बच्ची की उम्र 21 वर्ष हो जाने के बाद ही निकाला जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना को क्यों चुने? इससे मिलने वाले लाभ।
- इसमे निवेश की गई 1.5 लाख तक की राशि पर इनकम टैक्स की धार 80c के तहत छूट मिलता है।
- इसमे परिपक्वता राशि भी पूरी तरह से tax फ्री है।
- यह एक सरकारी योजना है जो भारत सरकार द्वारा शुरू की गई है इसमे जमा की गई पूरी राशि भारत सरकार द्वारा रखी जाती है और वो उस जमा राशि पर ब्याज प्रदान करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल मे दी गई जानकारी केवल शिक्षात्मक उद्देश्य के लिए है। निवेश करने से पहले हमेशा अपने वितिय सलाहकार से जरूर राय लें।
i think this is best article for me