Public Provident Fund खाते के नए नियम को जाने।

Public Provident Fund भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक लंबे समय के लिए बचत योजना है इसमें निवेश करके लंबे समय में बड़ी रकम बनाई जा सकती है 2025 के इस डिजिटल युग में जनता के लिए इसे और आसान बनाने का प्रयास किया गया है।

Public Provident Fund क्या होता है?

Public Provident Fund योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक बचत योजना है जिसमें की गई निवेश सुरक्षित और ग्रांटेड होती है इसमें निवेश की गई राशि पर इनकम टैक्स की धारा 80c  के तहत छूट मिलती  है।

2025 में PPF अकाउंट के नए नियम। 
  • PPF खाते को खुलवाने के लिए या खाते को जारी रखने के लिए आपको बायोमेट्रिक KYC करना होगा।
  • आज के समय में PPF खाते में पैसे किसी भी प्रणाली से निकाले और जमा किए जा सकते है जैसे नेट बैंकिंग, UPI
  • PPF खाते में आप साल में न्यूनतम 500 और अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा कर सकते हैं।
PPF खाता खुलवाने की योग्यता क्या होती है?
  • PPF खाता  कोई भी भारतीय नागरिक खुलवा सकता है।
  • PPF खाता खुलवाने के लिए कोई भी आयु सीमा नहीं होती है।
  • एक व्यक्ति के नाम केवल एक ही PPF खाता खुलवाया जा सकते हैं।
  • बच्चों के नाम से भी PPF खाते खुलवाए जा सकते हैं उनके अभिभावक के आधार पर।
PPF खाता खुलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज।
  • व्यक्ति का identity Proof जैसे Pan Card, Aadhar Card
  • एक Address Proof जैसे Electric bill, Bank Statement, Passport
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • किसी बच्चे के नाम से PPF खाता खुलवाने के लिए उसका आयु प्रमाण पत्र जैसे birth certificate, school certificate.
PPF खाते में निवेश तथा उसे पर मिलने वाले ब्याज।
  • PPF खाते में न्यूनतम 500 और अधिकतम डेढ़ लाख रुपये एक साल में जमा कर सकते हैं।
  • इसमें जमा की गई पूरी राशि पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट मिलती है।
  • इसकी परिपक्वता राशि पर भी पूरी तरह से इनकम टैक्स की छूट मिलती है।
  • PPF खाते मे अभी 7.1% की दर से ब्याज मिल रहा है।
कब तक निवेश कर सकते हैं तथा कब पैसे निकाल सकते हैं?
  • पीएफ खाते में 15 साल निवेश की जाती है इसके बाद ही खाते को पूरी तरीके से बंद किया जा सकता है।
  • खाता खुलवाने के 6 साल के बाद किसी भी एमरजैंसी सिचुएशन में इसमें से केवल 50% राशि में निकाली जा सकती है।
  • खाता खुलवाने के 5 साल बाद आप चाहे तो इसको फ्री में कर क्लोज करवा सकते हैं।
  • 15 साल पूरे हो जाने के बाद आप चाहे तो 5 साल के लिए और इस खाते को बढ़ावा सकते हैं।
PPF अकाउंट में साल मे 50000 जमा करने पर कितना मिलेगा?
  •  PPF खाते में अगर आप साल में ₹50000 जमा करते हैं तो 1 साल, 2 साल, 5 साल, 10 साल, तथा 15 साल बाद कुल कितनी राशि बनेगी यह आपको नीचे चार्ट में निर्देशित किया गया है।
वर्ष जमा राशि ब्याज कुल राशि
1 50000 3550 53550
2. 100000 10902 110902
5. 250000 58567 308567
10. 500000 243375 743375
15. 750000 606070 1356070

 

निष्कर्ष

2025 में PPF खाते को चलाना पहले से बेहतर और आसान हो गया है। PPF खाता आज के समय में सुरक्षित निवेश, टैक्स की बचत, लंबे समय के लिए निवेश इन सारी चीजों के लिए बेहतरीन योजना है और किसी भी योजना में निवेश करने से पहले उसके नियमों को तथा उसमे  आने वाली दिक्कतों के बारे में जानना बेहद जरूरी होता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल मे दी गई जानकारी केवल शिक्षात्मक उद्देश्य के लिए है। निवेश करने से पहले हमेशा अपने वितिय सलाहकार से जरूर राय लें।

Share on Social Media

Leave a Comment